Wednesday, March 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा डीएम-रिजर्व बैंक प्रतिनिधि ने की बैंक अधिकारियों के साथ बैठक

Banda DM-Reserve Bank representative held meeting with bankers

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और रिजर्ब बैंक के प्रतिनिधि ने बैंक अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम श्रीमती जे.रीभा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में डीएम के अलावा नाबार्ड, रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि, सीडीओ व सभी बैंक अधिकारी मौजूद रहे। डीएम व रिजर्ब बैंक अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

ऋण योजनाओं के लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश

बैंकों को सीडी अनुपात में वृद्धि करने के साथ-साथ वार्षिक ऋण योजना के लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। एनपीए ऋण को कम करने हेतु जिलाधिकारी ने बैंकों को निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: बांदा में इंडियन बैंक ने KCC नवीनीकरण का लगाया कैंप 

विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए।

ये भी पढ़ें: बांदा डीएम आनंद कुमार सिंह ने ऋण योजनाओं को लेकर कसे बैंकर्स के पेंच 

अग्रणी जिला प्रबंधक रवि शंकर ने बैंकिंग उपलब्धियों एवं योजनाओं की वर्तमान स्थिति का प्रस्तुतीकरण किया। साथ ही आगामी लक्ष्यों की जानकारी भी दी।

बताते चलें कि बांदा में बैंक सरकारी योजनाओं पर ऋण देने के मामले में काफी सुस्त हैं। लोगों की अक्सर शिकायतें रहती हैं। सरकारी निर्देशों के बावजूद बैंक अधिकारी कमियां निकालकर लोन की फाइलें लटकाए रहते हैं।

ये भी पढ़ें:बांदा डीएम ने उद्योग बंधुओं के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं

बांदा डीएम ने उद्योग बंधुओं के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं