Tuesday, February 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: पीतांबरा मां के भजनों पर झूमे भक्तगण-खूब लगे जयकारे

Banda: Devotees danced to hymns of Pitambara Maa

समरनीति न्यूज, बांदा: मां पीतांबरा मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

गायिकाओं ने की भजनों की अमृत वर्षा

Banda: Devotees danced to hymns of Pitambara Maa

कार्यक्रम में कानपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका रुचि किंकर व संजू किंकर ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धा की अलख जगाई। मां पीतांबरा माई के भजनों की अमृत वर्षा की।

Banda: Devotees danced to hymns of Pitambara Maa

कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला ने भी भक्तों को झूमने पर पूरी तरह से मजबूर कर दिया।

Banda: Devotees danced to hymns of Pitambara Maa

मां पीतांबरा माई का श्रंगार, निरंतर इत्र वर्षा, फूलों की होली, छप्पन भोग एवं महाआरती आकर्षण का केंद्र रहे। सभी श्रद्धा भक्तिभाव में झूमते नजर आए। कार्यक्रम आयोजन खाटूश्यामजी सेवा मंडल की ओर से किया गया।

ये भी पढ़ें: बांदा में एक-दूसरे के हुए 751 जोड़े, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद कार्यक्रम का आयोजन