Wednesday, March 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक हादसे में पूजा को जा रहीं 16 महिलाएं-बच्चियां घायल

Banda: 16 women and children injured in accident
घायल महिला।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसे में 16 महिलाएं-बच्चियां घायल हो गईं। ये सभी महिलाएं पूजा के लिए जा रही थीं। दर्दनाक हादसा तब हुआ जब महिलाएं शादी के बाद पूजा को  ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थीं। रास्ते में कीला टूटने से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी महिलाएं व बच्चियां घायल हो गईं।

बधाई पूजन को जा रही थीं महिलाएं

घायल महिलाओं को बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां चार महिलाओं को हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों महिलाओं को रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा, बाइक सवार संविदा बैंककर्मी की मौत 

जानकारी के अनुसार, नरैनी क्षेत्र के पुंगरी गांव के राजेंद्र का कहना है कि उनके भतीजे मयंक की 26 फरवरी को शादी थी। शादी के बाद उनकी पत्नी रचना अन्य महिलाओं संग बधाई पूजन के लिए बड़ैछा गांव जा रहीं थीं।

ट्रैक्टर ट्राली का कीला टूटने से हादसा

गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली का कीला टूट गया। इससे रचना के साथ गिरवां के सहेवा गांव की उमा (45), गायत्री (55), उर्मिला (60), रमा (62), बुइया (50), प्रभा (55), रन्नो (65), अंजलि (14), अवतिंका (11), लीला (50), मधू (4), रवि (18) समेत 16 महिलाएं घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: बांदा में ‘यादवजी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन

इनमें से प्रभा, रमा, उर्मिला, रचना को हायर सेंटर रेफर किया गया है। नरैनी कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी का कहना है कि ट्रॉली का कीला टूटने से यह हादसा हुआ है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चार घायल हायरसेकेंडरी रेफर हुए

घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर ट्राली का कीला टूटने से हादसा हुआ। सबकुछ इतनी जल्दी में हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास के लोगों ने घायलों को ट्राली के नीचे से निकाला।

ये भी पढ़ें: चित्रकूट: पद्मश्री डॉ. बीके जैन का निधन-बुंदेलखंड में शोक की लहर  

बांदा में हादसा, बाइक सवार संविदा बैंककर्मी की मौत

बांदा में ‘यादवजी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन