Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

अपडेट-दर्दनाक : बांदा में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हादसा, 3 लोगों की मौत, 3 घायल

Accident on Jhansi-Mirzapur Highway in Banda, 3 killed, 3 injured
रोते-बिलखते परिजन। फोटो व्हाट्सअप (चित्रकूट)

समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो खड़ी वहां खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान कराई। उनके परिजनों को सूचना दी।

Accident on Jhansi-Mirzapur Highway in Banda, 3 killed, 3 injured

शादी में शामिल होकर लौट रहे थे बोलेरो सवार

बताया जाता है कि कमासिन थाना क्षेत्र के राजापुर मार्ग नहर पुल के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी जा घुसी। इससे बोलेरो सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में टेक्निकल अधिकारी की मौत  

तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि बोलेरो सवार लोग बुधवार देर रात बबेरू में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. मृतकों की पहचान बहादुर यादव (34) और लाला मोदनवाल (21) निवासी राजापुर (चित्रकूट) के रूप में हुई है। मृतकों में चालक भी शामिल है। बताते हैं कि घायलों में एक का इलाज बांदा जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं दो को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : बांदा चुनाव 2022 : बबेरू-233 पर BJP का नहीं दिख रहा जोर-शोर, दो बार के हारे अजय पटेल पर है दांव