समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में एक 45 साल के व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि मृतक अपराधिक किस्म का व्यक्ति था। उसके खिलाफ कानपुर के बिधनू, पनकी और बांदा जिले में हत्या, अपहरण और लूट जैसे मामले भी दर्ज थे। उधर, परिवार के लोग उसकी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके हैं। मृतक का नाम उदयभान सिंह था। उसके शव घर के एक कमरे में सीलिंग हुक पर रस्सी के सहारे फांसी पर लटकता मिला।
हत्या-अपहरण के मुकदमें थे दर्ज
भतीजे आकाश ने किसी तरह दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं।
ये भी पढ़ें : Crime : बहन ने सगे बड़े भाई के खिलाफ लिखाया रेप का मुकदमा, मां-बाप पर भी यह आरोप..
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया कि सात साल पहले मृतक की पत्नी संजू देवी ने भी खुद को गोली मार ली थी। उनके एक बेटी और दो बेटे हैं। तीनों ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने बताया है कि 2015 में चाचा उदयभान ने नरेंद्र यादव की हत्या की थी। उसे पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप था। इसमें कई साल वह जेल में रहा था। दो महीने पहले ही जेल से छूटकर गांव आया था।
ये भी पढ़ें : Banda News : बांदा में हादसा, दो लोगों की मौत और 6 घायल