Monday, March 9सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होली मिलन समारोह में बरसा गुलाल और फूल

Holi get-together of Banda Congress leader

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के आवास पर होली मिलन समारोह हुआ। होली मिलन समारोह में लगभग सभी दलों और धर्मों के लोग शामिल हुए। होली मिलन कांग्रेस जिलाध्यक्ष के तिंदवारी रोड पर सेंटर मैरी स्कूल के पास स्थित आवास पर हुआ।

सभी दलों और धर्मों के लोग पहुंचे

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अबीर-गुलाल लगाकर व फूलों की बारिश कर सभी का स्वागत किया। होली मिलन के इस कार्यक्रम में जमकर गुलाल और फूलों की बारिश हुई।

ये भी पढ़ें: पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर

सभी ने होली मिलन में एक-दूसरे को गुलाल लगाया। फिर गले लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि “होली का पर्व प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है, दुश्मन भी एक-दूसरे को गले लगाकर आपसी दुश्मनी भूल जाते हैं।”

Holi get-together of Banda Congress leader

जिलाध्यक्ष की पत्नी एवं कांग्रेस नेत्री आदिशक्ति दीक्षित ने महिला मंडल का स्वागत किया। उनके साथ गुलाल व फूलों की होली खेली। सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बाधई दी।

ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बांदा में वन कर्मियों ने गरीब किसान की बैलगाड़ी फूंकी-जांच शुरू 

इस अवसर पर रमेश चन्द्र कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, अर्चना सिंह पटेल, मुमताज अली, डॉ. साहब लाल शुक्ला, भाजपा नेता राजेश दुबे, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, सत्यप्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा: वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, यह मामला..

दर्दनाक: बांदा में डूबा कानपुर का युवक, 3 दिन बाद शव बरामद-परिजन बेहाल 

पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर

गुंडागर्दी: बांदा में वन कर्मियों ने गरीब किसान की बैलगाड़ी फूंकी-जांच शुरू