Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : छठवे चरण में 3 बजे तक 46.70% मतदान, CM Yogi ने भी डाला वोट

46.70% voting till 3 pm in the sixth phase, CM Yogi also casts his vote

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 6th Phase उत्तर प्रदेश में छठवें चरण का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 46.70% मतदान हो चुका है। 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान चल रहा है। यूपी का यह छठवां चरण बेहद खास है। इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उनके 7 मंत्री भी मैदान में हैं। वहीं विपक्षी दलों की बात करें तो नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी चुनाव लड़ रहे हैं।

सीएम योगी समेत 6 मंत्रियों की किस्मत का होगा फैसला

बताते चलें कि इस चरण में कुल 2.15 करोड़ मतदाता सीएम योगी समेत 676 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं। इस चरण में 66 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें : खास : चुनाव के बीच अयोध्या DM के आवास का बोर्ड भगवा से हरा हुआ, सियासी मायने निकाल रहे लोग

2017 के चुनाव में 46 सीटें इस चरण में भाजपा ने जीती थीं। दोपरहर 1 बजे तक कुल 36.33% मतदान हो चुका है। मतदान में सबसे आगे अंबेडकरनगर जिला है। आज मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त प्रबंध रहे।

ये भी पढ़ें : यूक्रेन में फंसी MBBS छात्रा की पोल खुली, ग्राम प्रधान रहते कैसे पहुंचीं डाक्टरी पढ़ने विदेश