Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

10 साल बांदा में सेवा देकर विदा हुए डा. डीके सिंह

विदाई समारोह में पशु चिकित्सक व अन्य स्थानीय लोग।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा में 10 साल तक सेवा करने के बाद राजकीय पशु चिकित्सालय (बदौसा) में तैनात डा. डीके सिंह ने तबादले पर विदाई ली। बताते हैं कि  पशुपालन विभाग में लगातार सेवा के बाद आज जारी इलाहाबाद के लिए उनका स्थानांतरण हो गया। उनके अच्छे स्वभाव और सौम्य व्यवहार के चलते लोगों का उनसे काफी जुड़ाव हो गया था।

..अब दुनिया सुनेगी बुंदेलखंड के किलों की वीर गाथा

यही वजह रही कि उनके तबादले की खबर से लोग दुखी थे। उनको जाते समय विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस विदाई समारोह में डा. सिंह को विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लोगों ने उनको उपहार भी दिए।