Friday, February 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सीतापुर के युवक की हार्ट अटैक से मौत

young man from Sitapur died of heart attack in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सीतापुर के रहने वाले एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने पहुंचा था। वहां उसकी तबीयत बिगड़ी और मृत्यु हो गई। मामला बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव का है।

चिल्ला के खिचड़ी मेले में आए थे गुलशन

जानकारी के अनुसार, सीतापुर के थाना हरगांव के गांव अमितिया के गुलशन पासी (22) चिल्ला में खिचड़ी मेले में आए हुए थे। मेले में वह आइस्क्रीम फैक्ट्री की दुकान पर काम करते थे।

ये भी पढ़ें: और खींच ले गई मौत! बांदा में ट्रक का पहिया निकलकर किसान से टकारया-मौत

बताते हैं कि गुलशन आज डीजल लेने साथी अभिलाष के साथ दोहतरा पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद गिर पड़े। कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अर्पित पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक से मौत का है। पोस्टमार्टम से मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा।

ये भी पढ़ें: बांदा में दबंगई! बिजली कर्मियों की पिटाई-कुत्ता भी छोड़ा, प्रधान समेत 4 पर FIR..

बांदा में भाजपा के VIPs का जमावड़ा, PM Modi के निजी सचिव की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

बांदा में दबंगई! बिजली कर्मियों की पिटाई-कुत्ता भी छोड़ा, प्रधान समेत 4 पर FIR..

Banda: 15 से कालिंजर महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

सीतापुर: मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म-मौलाना की तलाश में पुलिस