
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जिलाधिकारी कार्यालय में पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। दरअसल, कांग्रेसियों का प्रदर्शन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज यौन शोषण केस के विरोध में हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि सरकार के इशारे पर शंकराचार्य के खिलाफ झूठा यौन उत्पीड़न मुकदमा हुआ है।
पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि शंकराचार्य को सरकार अपमानित कर रही है। यह किसी भी तरह से उचित नहीं है।
ये भी पढ़ें: बांदा ‘जेडएफडी’ के लिए चयनित-एसपी पलाश बंसल ने ली खास बैठक
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने भी इस मामले में विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर प्रद्युम्न दुबे लालू, जिला उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बल्देव वर्मा, मो. इदरीश, सत्यप्रकाश द्विवेदी, अमित त्रिपाठी आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा में ‘यादवजी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन
