
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रामनवमी जुलूस बड़ी धूमधाम से निकला। प्रभु राम के जयकारों से रामनवमी पर पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रामनवमी जुलूस पर फूलों की वर्षा की।

भक्ति रस में डूबे दिखे सदर विधायक भी
शहर में कई जगहों पर भक्तों को प्रसाद भी वितरित करते देखा गया। जुलूस में शामिल सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी भक्तिरस में डूबे हुए नजर आए।

अपने समर्थकों के साथ जयकारे लगाते और फूल बरसाते हुए शोभा यात्रा में शामिल दिखे। भगवान की आरती उतारकर पूजन भी किया। रामनवमी जुलूस में रथ पर प्रभु राम, सीता और लक्ष्मण जी की झांकी चली।

मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
चारों ओर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण जय श्री राम के जयकारे लगाते चलते रहे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। हल्की-फुल्की बारिश की फुहार भी गिरी। हालांकि, सभी श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे रहे।

कई जगहों पर शहर में जुलूस का स्वागत हुआ। वहीं भंडारे का भी आयोजन हुआ। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भक्तों के लिए प्रसाद वितरण का टेंट लगवाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत रजत सेठ आदि भी भक्तों को प्रसाद वितरण करते दिखाई दिए। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने भी भक्तों को हलुआ का प्रसाद वितरित किया।
ये भी पढ़ें: बांदा आयुक्त बोले-LPG और पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों पर न दें ध्यान
अयोध्यावासी मंदिर से भी भक्तों और बजरंग दल विश्व हिन्दू महासंघ की ओर से जुलूस निकाला। वहीं मंदिरों में भी कन्या खिलाने वाली महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मंदिरों में प्रसाद वितरण और पूजन चलता रहा। पुलिस भी सुरक्षा को लेकर काफी अलर्ट रही।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम
दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम
बांदा आयुक्त बोले-LPG और पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों पर न दें ध्यान
IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा
