

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के अमरोहा में प्रेमी के लिए महिला ने पति और दो बच्चों को ठुकरा दिया। अमरोहा के गजरौला में पहले महिला प्रेमी संग फरार हो गई। फिर उससे मंदिर में शादी कर ली। पति और परिवार के लोग भी मंदिर पहुंच गए। महिला को बहुत समझाया, मगर वह नहीं मानी। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। बालिग होने की वजह से पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर सकी।

8 साल पहले हुई शादी, दो बच्चे भी
जानकारी के अनुसार, रामपुर की पायल की शादी लगभग 8 साल पहले संभल के एक गांव में हुई थी। परिवार में पति और दो बच्चे हैं। बताते हैं कि महिला अमरोहा के गजरौला में जेठ के घर जाया करती थी।
दो साल से चल रहा था बाहर चक्कर
वहां पड़ोसी में रहने वाले युवक से उसका चक्कर चल पड़ा। दोनों के बीच अवैध शारीरिक संबंध भी बन गए। बताते हैं कि दो साल तक यह सिलसिला चला। इसके बाद बीते सोमवार रात महिला प्रेमी के साथ भाग गई।
ये भी पढ़ें: अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर
इसके बाद क्षेत्र के एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। जानकारी होने पर पति और परिजन भी मंदिर पहुंचे। घरवालों ने डायल-112 पर काल कर पुलिस बुला ली। मगर महिला और उसका प्रेमी शादी की जिद्द पर अड़े रहे।
बालिग होने से पुलिस भी लाचार
दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस भी नहीं रोक पाई। घरवालों ने भी शादी करने वाले जोड़े से संबंध खत्म होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। प्रेमी जोड़े को डर था कि उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए।
ये भी पढ़ें: अमरोहा: सऊदी में निकाह-नेपाल से मारी एंट्री-मंडी धनौरा में बांग्लादेशी रीना बेगम गिरफ्तार
इसलिए थाने में ही बैठे रहे। बाद में पुलिस ने दोनों को घर पहुंचाया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दोनों ने शादी कर ली है। महिला प्रेमी के साथ चली गई है।
ये भी पढ़ें: अमरोहा : ‘हवेली’ में आब्जर्वर की कढ़ाई पनीर में निकली हड्डी, मची खलबली-होटल सील
अमरोहा: सऊदी में निकाह-नेपाल से मारी एंट्री-मंडी धनौरा में बांग्लादेशी रीना बेगम गिरफ्तार
अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर
अमरोहा : ‘हवेली’ में आब्जर्वर की कढ़ाई पनीर में निकली हड्डी, मची खलबली-होटल सील
