Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समरनीतिन्यूज

बांदा से लखनऊ तक गूंजी खबर, झांसी से पहुंचे अफसरों की ओवरलोडिंग-बिना नंबर ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई

बांदा से लखनऊ तक गूंजी खबर, झांसी से पहुंचे अफसरों की ओवरलोडिंग-बिना नंबर ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा: खनन ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों की एंट्री को लेकर 'समरनीति न्यूज' की खबरों का बड़ा असर हुआ।  बांदा से लखनऊ-झांसी तक हड़कंप मचा। बांदा में एमपी बार्डर से आने वाले ओवरलोड व बिना नंबर प्लेट वाले ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पूरे जिले में अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई शुक्रवार को झांसी के उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह के निर्देशों पर हुई। इतना ही नहीं शुक्रवार को खुद उप परिवहन आयुक्त श्री सिंह ने कार्रवाई का नेतृत्व भी किया। इस कार्रवाई से 'समरनीति न्यूज' की खबरें सही साबित हुईं। उप परिवहन आयुक्त (झांसी) की MP बार्डर पर बड़ी कार्रवाई झांसी से उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) केडी सिंह गौर ने परिवहन अधिकारियों की टीम के साथ बांदा में कार्रवाई की। मध्य प्रदेश से आ रहे खनन के ओवरलोड ट्रकों-डंपरों की चेकिंग कराई। बिना नंबर प्लेट वाले 14 ट्रकों को सीज किया। 22 ...
महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का..

महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 2026 मई महीने के पहले ही महंगाई डायन का बहुत बड़ा झटका आम आदमी को लगा है। 19 किलो वाले LPG कमर्शियल गैस सिलेंडर पूरे 993 रुपए महंगा हो गया है। 7 कम 1000 रुपए कीमत एक बार में बढ़ीं यानी 1000 रुपए में सिर्फ 7 रुपए कम। कमर्शियल गैस सिलेंडर की इस बेहताशा कीमत वृद्धि आम आदमी खासकर छोटे व्यापारियों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। इतना ही नहीं 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर (छोटू) के दाम भी 261 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। फिलहाल रसोई गैस की कीमतें नहीं बढ़ी हैं। हालांकि, उनके भी बढ़ने की आशंका नहीं है। ये भी पढ़ें: महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी https://samarneetinews.com/up-another-blow-of-inflation-huge-increase-in-domestic-gas-prices/  ...
यूपी विधानमंडल सत्र: CM Yogi बोले-सपा को देख गिरगिट भी शर्मा जाए

यूपी विधानमंडल सत्र: CM Yogi बोले-सपा को देख गिरगिट भी शर्मा जाए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधानमंडल विशेष सत्र आज गुरुवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। दरअसल, यूपी विधानमंडल विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य महिला आरक्षण पर चर्चा करना था। यह विधेयक कुछ दिन पहले लोकसभा में गिर गया था। विधानमंडल विशेष सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, खासकर सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। विपक्ष बोला- महिला आरक्षण विधेयक पहले से पारित मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में गेस्ट हाउस कांड (1995) का जिक्र किया और विपक्ष को महिला विरोधी बताया। सीएम योगी ने कहा कि सपाइयों को देखकर गिरगिट भी शर्मा जाए, ऐसी स्थिति है। ये भी पढ़ें: BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश यादव का पुतला-खुद झुलसीं-लखनऊ रेफर उधर, सपा विधायकों ने विरोध में नारेबाजी की। सरकार को महिला विरोधी बताया। विधानसभा के बाहर भी सपा नेताओं ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष मा...
बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..

बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सर्राफा व्यापारी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात बबेरू कस्बे में हुई। हत्यारोपी मृतक सर्राफा व्यापारी का दोस्त है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। व्यापारियों और परिजनों ने बबेरू चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने एनकाउंटर में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। हत्या का कारण आपसी कहासुनी और विवाद बताया जा रहा है। फोन कर बुलाया, फिर साथ बीयर की और मार दी गोली एनकाउंटर में हत्यारोपी की दोनों टांगों में लगी गोली उधर, पुलिस ने हत्यारोपी को दो घंटे बाद एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला उसका जि...
आज यूपी के इन 32 जिलों में लू की चेतावनी, बांदा प्रदेश में सबसे गर्म

आज यूपी के इन 32 जिलों में लू की चेतावनी, बांदा प्रदेश में सबसे गर्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। यूपी के बुंदेलखंड का बांदा जिला पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दरअसल, पूरा यूपी इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्मी ने पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में कहर बरपा रखे हैं। खासकर बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में गर्म हवाएं और लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। 25 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी के आसार मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यूपी के 32 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है। पूर्वानुमान है कि फिलहाल 25 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को सबसे गर्म रहा बांदा मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा पूरे यूपी में सर्वाधिक गर्म जिला रहा। 43.4 डिग्री के साथ सुल्तानपुर दूसरे और प्रयागराज 43.2 डिग्री के ...
बांदा नवागत डीएम ने चार्ज संभालते ही कही यह बात..

बांदा नवागत डीएम ने चार्ज संभालते ही कही यह बात..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के नवागत डीएम अमित आसेरी ने आज चार्ज संभाल लिया है। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अमित आसेरी कोषागार पहुंचे। वहां विधिवत चार्ज लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर निरीक्षण भी किया। कलेक्ट्रेट का निरीक्षण भी किया बताते चलें कि इससे पूर्व वह विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, शासन रहे हैं। नवागत डीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन ही उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा का तबादला, अमित आसेरी नए जिलाधिकारी ये भी पढ़ें: यूपी में 24 और IAS के तबादले-कविता मीना बनीं हापुड़ की नई डीएम  https://samarneetinews.com/banda-dm-j-reebha-transferred-amitaseri-is-new-dm/ https://samarneetinews.com/in-up-24-more-ias-officers-transferred-kavita-meena...
लखनऊ में बीजेपी की जनाक्रोश महिला पदयात्रा, सीएम योगी भी रहे..

लखनऊ में बीजेपी की जनाक्रोश महिला पदयात्रा, सीएम योगी भी रहे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में आज मंगलवार को बीजेपी की जनाक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। बीजेपी की पदयात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ व दोनों डिप्टी सीएम भी रहे। लखनऊ में बीजेपी की यह पदयात्रा सीएम योगी के आवास से शुरू हुई। इसके बाद पदयात्रा विधानसभा तक पहुंची। बीजेपी महिला नेता और कार्यकर्ता काफी जोश से भरे रहे। सीएम योगी बोले, विपक्ष के प्रति पूरे देश में आक्रोश सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। इसका प्रतीक आज लखनऊ में निकल रही यह पदयात्रा है। ये भी पढ़ें: फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान.. इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि महिलाओं में सपा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। ये भी पढ़ें: यूपी में चाइनीज म...
बांदा DM जे.रीभा का तबादला, अमित आसेरी नए जिलाधिकारी

बांदा DM जे.रीभा का तबादला, अमित आसेरी नए जिलाधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: बांदा डीएम श्रीमती जे.रीभा का आज सोमवार शाम तबादला हो गया है। उनकी जगह आईएएस अमित आसेरी बांदा के नए डीएम बनाए गए हैं। बांदा डीएम श्रीमती रीभा अब विशेष सचिव, भूतत्व एवं शनिकर्म विभाग शासन, बनाई गई हैं। वहीं बांदा के नए डीएम अमित आसेरी अबतक विशेष सचिव, लोकनिर्माण विभाग, शासन के पद पर तैनात थे। ये भी पढ़ें: यूपी में 40 IAS के ताबड़तोड़ तबादले, झांसी-आगरा-लखीमपुर समेत 15 जिलों के DM बदले  https://samarneetinews.com/in-up-40-ias-officers-rapid-transferred-new-dms-in-15-districts-including-jhansi-agra/  ...
बांदा बार संघ प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती

बांदा बार संघ प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा बार एसोसिएशन भवन और कचेहरी प्रांगण में परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह व महासचिव राजेश कुमार त्रिपाठी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। सुंदरकांड का पाठ और हवन-यज्ञ भी हुआ बार प्रांगण में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाई गई। ये भी पढ़ें: बांदा बार एसोसिएशन ने उठाया प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का मुद्दा-आयुक्त को ज्ञापन अधिवक्ता संघ भवन में सुंदरकांड का पाठ, हवन-यज्ञ एवं विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और अधिवक्ताओं ने भाग लिया। ये भी पढ़ें: बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन कार्यक्रम के अंत में भंडारे का भी आय...
बांदा DM ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए ये निर्देश..

बांदा DM ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए ये निर्देश..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम श्रीमती जे.रीभा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। यह बैठक बांदा कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। डीएम श्रीमती रीक्षा ने सभी विकास खंडों में पोषाहार का समय पर वितरण के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आंगनबाडी केंद्रों का भ्रमण करें। सुपरवाइजरों को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश सुपरवाइजर एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों से आंगनबाडी केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित कराएं। सुपरवाइजरों को निर्देश दिए हैं कि बीएचएनडी दिवस एवं अन्य अभियान के दौरान सक्रिय रहें। ये भी पढ़ें: स्टेडियम या सजा घर? बांदा में खिलाड़ियों की प्यास पर भारी लापरवाही  इसके साथ ही चिह्नित कुपोषित बच्चों को उनके चिकित्सीय इलाज हेतु एनआरसी केंद्र में भर्ती कराएं। ताकि वहां उनका इलाज और देखभाल सुनिश्चित हो सके। इस बैठक में जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में ज...