Sunday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में BJP सदर प्रत्याशी के समर्थन में कई वरिष्ठ विपक्षी नेताओं ने पार्टी ज्वाइन की

बांदा में BJP सदर प्रत्याशी के समर्थन में कई वरिष्ठ विपक्षी नेताओं ने पार्टी ज्वाइन की

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : गत दिवस आधा दर्जन से ज्यादा विपक्षीय दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इन सभी ने पार्टी के जिला कार्यालय में प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की मौजूदगी में सदस्यता ली। इस मौके पर सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे। सभी ने अपना पूर्ण समर्थन सदर प्रत्याशी श्री द्विवेदी के पक्ष में जताया। कहा कि वे सभी बीजेपी को जिताने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। सभी ने सदर प्रत्याशी को जिताने की बात कही कहा कि उनको जिताने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किया जाएगा। बीजेपी में शामिल होने वालों में दिनेष चंद्र शुक्ला लाला कोआर्डिनेटर बहुजन समाज पार्टी, अमित सेठ भोलू पूर्व जिला सचिव समाजवादी पार्टी, संजय ओमर जिला कार्यसमिति सदस्य कांग्रेस, किशनबाबू गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कांग्रेस, रामकिशोर शिवहरे पूर्व सभासद समा...
यूपी चुनाव 2022 : चौथे चरण का प्रचार थमा, लखनऊ-बांदा समेत 9 जिलों में 23 को मतदान

यूपी चुनाव 2022 : चौथे चरण का प्रचार थमा, लखनऊ-बांदा समेत 9 जिलों में 23 को मतदान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा 2022 के चुनाव के चौथे चरण के लिए आज प्रचार थम गया है। 23 फरवरी को होने वाले चौथे चरण के चुनाव में यूपी के 9 जिलों में कुल 59 सीटों पर मतदान होगा। प्रचार के अंतिम दिन आज सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने धुआंधार प्रचार किया। इन जिलों में राजधानी लखनऊ, सीतापुर, बांदा, उन्नाव और रायबरेली शामिल हैं। अब मंगलवार शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचेंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सभी की नजरें 23 फरवरी को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। सभी अपनी-अपनी जीत का कयास लगा रहे हैं। इन मंत्रियों की किस्मत लगी दांव पर चौथे चरण में योगी सरकार के दो मंत्रियों मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर लगी है। इसमें एक कानून मंत्री बृजेश पाठक हैं। वह लखनऊ की कैंट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन हैं। वह लखनऊ पूर्वी सीट से चुनावी...
बांदा शहर में BJP नेता अनुराग ठाकुर का जबरदस्त रोड-शो, सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी को जिताने की अपील

बांदा शहर में BJP नेता अनुराग ठाकुर का जबरदस्त रोड-शो, सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी को जिताने की अपील

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर ने बीजेपी के सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी के लिए बड़ा रोड-शो किया। इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जुटे। खुद केंद्रीय मंत्री भी समर्थकों भीड़ देखकर गदगद नजर आए। स्टार प्रचारक ठाकुर ने कहा कि बीते 5 साल में सदर विधायक रहे प्रकाश द्विवेदी ने गांव से लेकर शहर तक विकास कार्य कराए हैं। वे युवा और जुझारू नेता हैं। बीते पांच साल से क्षेत्र में जमकर काम किया है। क्षेत्र में आरसीसी सड़कें बनवाई हैं। गांवों में विकास किया है। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा जुलूस केंद्रीय मंत्री अनुराग ने लोगों से सदर प्रत्याशी को वोट देकर उनको जिताने की अपील की। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला भी बोला। कहा कि अखिलेश औरंगजेब की सोच वाले नेता हैं। कहा कि जनता पांच साल पहले ही सपा और बसपा के...
कानपुर में हादसा, 19 पुलिस कर्मी घायल, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे सभी

कानपुर में हादसा, 19 पुलिस कर्मी घायल, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे सभी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : नौबस्ता थाना क्षेत्र में आज सोमवार को हाईवे पर एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार 19 पुलिस कर्मी घायल हो गए। ये पुलिस कर्मी चुनाव ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे। सभी रोडवेज बस से फिरोजाबाद से अमरोहा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कानपुर की नौबस्ता थाना पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकलवाकर इलाज के लिए एलएलआर अस्पताल भिजवाया। वहां दो की हालत गंभीर बताई गई। हालांकि, वे भी खतरे से पूरी तरह बाहर हैं। पुलिस ने समय पर पहुंचकर सभी को अस्पताल पहुंचाया। फिरोजाबाद ड्यूटी करके अमरोहा लौट रहे थे पुलिसकर्मी बताया जाता है कि यूपी विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान में ड्यूटी करके पुलिस कर्मी वापस लौट रहे थे। नौबस्ता क्षेत्र में हाइवे पर अमरोहा डिपो की रोडवेज बस यूपी पुलिस के 45 सिपाहियों को लेकर अमरोहा जा रही थी। ये पुलिस क...
लखनऊ में महिला सिपाही की हत्या में तहसीलदार, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, यह है मर्डर मिस्ट्री..

लखनऊ में महिला सिपाही की हत्या में तहसीलदार, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, यह है मर्डर मिस्ट्री..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी में तहसीलदार ने ही शादी के बाद अवैध संबंधों में पीछा छुड़ाने के लिए महिला सिपाही की हत्या की थी। पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। साथ ही आरोपी तहसीलदार, उसकी पत्नी और एक अन्य साथी नामवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात है। बिजनौर की रहने वाली महिला सिपाही की हत्या तहसीलदार ने ही पीछा छुड़ाने के लिए की थी। दोनों के बीच शादी के बाद थे अवैध संबंध दोनों के बीच शादी के बाद अवैध प्रेम संबंध थे। महिला सिपाही हर हाल में तहसीलदार से शादी करने पर अमादा थी। इसी से बचने के लिए तहसीलदार ने बिजनौर की रहने वाली महिला सिपाही रुचि चौधरी की हत्या कर दी। घटना से राजधानी लखनऊ में सनसनी फैल गई थी। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। महिला सिपाही का शव पहले अज्ञात में मिला था। ब...
बांदा शहर में कार की टक्कर से घायल वृद्धा ने तोड़ा दम

बांदा शहर में कार की टक्कर से घायल वृद्धा ने तोड़ा दम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के बाद ई-रिक्शा से घर लौट रही एक वृद्धा को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आज उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि अलीगंज मुहल्ला निवासी गुजरतिया (65) पत्नी बाबूलाल अपनी बहू केसर साहू, देवरानी आशा के साथ एक पखवारा पहले शंभू नगर से तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गई थीं। बाबू लाल चौराहे के पास हादसा वहां से लौटते समय ई-रिक्शा पर सवार थीं। बाबूलाल चौराहा ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। सभी लोग घायल हो गए थे। इसमें गुजरतिया को गंभीर चोटें आईं थीं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। बाद में मेडिकल कालेज ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में मालगाड़ी...
बांदा : तिंदवारी में कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित का रोड शो

बांदा : तिंदवारी में कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित का रोड शो

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी विधानसभा-232 पर ब्राह्मण और मुस्लिम वोटों के सहारे मजबूती से जीत को ताल ठोक रही कांग्रेस ने आज बड़ा रोड-शो किया। तिंदवारी से कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित ने हजारों समर्थकों के साथ रोड शो किया। इस रोड-शो को प्रियंका शक्ति यात्रा नाम दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा मौजूद रहे। तिंदवारी में मजबूती से मैदान में हैं कांग्रेस  दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी श्री मति दीक्षित कांग्रेस के पूर्व बांदा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की पत्नी हैं। तिंदवारी उनका मायका है। ऐसे में तिंदवारी की बेटी की समर्थन में बड़ी संख्या में लोग आगे आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचार नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी आदिशक्ति दीक्षित के समर्थन में केंपेनिंग कर चुके हैं। इसलिए मुस्लिम वोट बड़ी संख्या में उनके खाते में जाने की पूरी संभावना है। ये भी पढ़ें : बांदा शहर में BJP...
बांदा में आज BJP स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर का रोड शो

बांदा में आज BJP स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर का रोड शो

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बीजेपी के स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर आज बांदा में रोड शो करेंगे। वह बीजेपी के सदर प्रत्याशी विधायक प्रकाश द्विवेदी के लिए वोट मागेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री ठाकुर 11 बजे बांदा के जीआईसी मैदान से रोड शो शुरू करेंगे। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक, जरैली कोठी, जेल रोड, क्योटरा चौराहा, किरन कालेज चौराहा और कटरा पहुंचेंगे। वहां से झंडा चौराहा, कोतवाली रोड, महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा, गूलरनाका, बाबू लाल चौराहा, खूंटी चौराहा होते हुए गणेश भवन पर पहुंचेंगे। वहां रोड शो समाप्त हो जाएगा। बताते चलें कि बांदा में चौथे चरण में चुनाव होना है। इसके लिए आज शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। ये भी पढ़ें : बांदा में मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, बिजली करंट से धू-धूकर जला ...
बांदा में मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, बिजली करंट से धू-धूकर जला

बांदा में मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, बिजली करंट से धू-धूकर जला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास शंटिग कर रही मालगाड़ी पर चढ़े युवक की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। उपर से निकली रेलवे की इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आकर धमाके के साथ वह धू-धूकर जलने लगा। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। बताते हैं युवक के हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आते ही तेज धमाका हुआ। इससे वह अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों का कहना है कि करंट से युवक धू-धूकर जल रहा था। लोगों ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। युवक बुरी तरह से जल चुका था। युवकी की पहचान कराने में जुटी जीआरपी रेलवे अधिकारियों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया। हालांकि, तबतक वह दम तोड़ चुका था। स्टेशन अधीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया है कि मालगाड़ी माल गोदाम में जाने के लिए लूप लाइन से पीछे हो रही थी। मालगाड़ी की रफ...
बांदा में पुलिस ने 24 घंटे में किया लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV बने मददगार

बांदा में पुलिस ने 24 घंटे में किया लाखों की चोरी का खुलासा, CCTV बने मददगार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एसओजी टीम और थाना कमासिन पुलिस की संयुक्त टीम ने लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा करने में सफलता हांसिल की है। खुलासे में सीसीटीवी कैमरों ने अहम भूमिका निभाई है। खुलासे के बारे में खुद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने प्रेसवार्ता करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की रात थाना कमासिन के विनय स्वीट हाउस के पास सिद्धार्थ गौतम के घर में लाखों रुपए की चोरी हुई थी। इसके बाद से पुलिस घटना के खुलासे में जुटी थी। बताते हैं कि पुलिस ने सीसीटीव फुटैज जुटाए। इसके बाद छानबीन में काफी मदद मिली। लाखों के चोरी गए जेबर बरामद घटना के समय परिवार शादी में गया हुआ था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसओटी प्रभारी मयंक सिंह और थाना पुलिस की टीम गठित की थी। पुलिस ने आरोपी दीपक पुत्र सुखराम निवासी सिंहवाहिनी गेट कस...